{"_id":"687beb69b1acf98e08082ce7","slug":"students-should-work-hard-to-achieve-their-goals-surendra-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-161562-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी करें मेहनत : सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी करें मेहनत : सुरेंद्र
Sun, 20 Jul 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय भोरंज में पूर्व छात्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राध्यापक, छात्र
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज में शनिवार को पूर्व छात्र संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं थाना प्रभारी चंबा सदर पुलिस इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि रहे।
सुरेंद्र कुमार ने वर्ष 2005 में राजकीय महाविद्यालय भोरंज से स्नातक की शिक्षा उर्त्तीण की है। उन्होंने छात्रों से छात्र जीवन और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि जो भी छात्र लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करता है, वह आवश्य ही सफलता को प्राप्त करता है।
युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति पर चिंता प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि चिट्टा सबसे खतरनाक नशा है। इससे दूर रहें तथा नशामुक्त समाज बनाने में सरकार और पुलिस विभाग की मदद करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आशा, डॉ. प्रिंस, डॉ. विवेक, प्रो. पवन, प्रो. तिलकराज और डॉ. पूजा आदि मौजूद रहे।