{"_id":"6532d645335df2cf98019574","slug":"students-should-avoid-stress-by-limiting-the-use-of-mobile-phones-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11676-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल फोन का सीमित प्रयोग कर तनाव से बचें छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल फोन का सीमित प्रयोग कर तनाव से बचें छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में शुक्रवार को दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की छात्राओं के लिए तनाव प्रबंधन और कॅरियर गाइडेंस पर जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भारती कौंडल ने की। इस दौरान वृत्त पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी रविंद्र डोगरा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
तनाव प्रबंधन पर मनोचिकित्सक शीतल वर्मा ने कहा कि एकाग्रचित होकर आत्मविश्वास से मेहनत कर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। प्रतिस्पर्धा के युग में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ के चलते बच्चे तनाव से जूझ रहे हैं। सही समय पर नींद लेना, मोबाइल फोन का सीमित प्रयोग और संतुलित आहार लेने से तनाव में बहुत हद तक बचा जा सकता है।