फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students performed dance in Bodhi art festival in college

Hamirpur (Himachal) News: महाविद्यालय में बोधी कला उत्सव में छात्रों ने डाली नाटी

Fri, 29 Dec 2023 01:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Students performed dance in Bodhi art festival in college
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन मेें बोधी कला उत्सव के दौरान प्राध्यापक व अन्य।(स्रोत:संवाद)
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में वीरवार को केंद्रीय छात्र संगठन और महाविद्यालय प्रशासन की ओर से बोधी कला उत्सव का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार और विशेष अतिथि के रूप में प्राध्यापक वीके जुनेजा एवं सुपरिंटेंडेंट ग्रेड वन हरी सिंह कौशल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में केंद्रीय छात्र संगठन की अध्यक्ष अंशिमा राणा ने स्वागत भाषण दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में गीत, गजल, भजन, स्किट, एकल नृत्य, समूह नृत्य, नाटी, पंजाबी गिद्दा, फैंसी ड्रेस और मॉडलिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका महाविद्यालय शैक्षणिक वर्ग ने निभाई। मंच संचालन प्राध्यापक रितिका जम्वाल और केंद्रीय छात्र संघ के सदस्यों की ओर से किया गया। इसमें उप प्राचार्य विक्रम सिंह ठाकुर, वरिष्ठ प्राध्यापक पीसी पटियाल और सहायक प्राध्यापक रविंदर पॉल, सुरेंदर सिंह पीटीए प्रधान संदीप सोनी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed