{"_id":"6872b3508cd6a2bfb7040b5c","slug":"students-interest-in-sanskrit-and-music-decreased-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-160975-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत और संगीत में विद्यार्थियों का रुझान हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: संस्कृत और संगीत में विद्यार्थियों का रुझान हुआ कम
Sun, 13 Jul 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। आधुनिक तकनीकों के दौर में प्राचीन विषयों की तरफ विद्यार्थियों का रुझान कम होता जा रहा है। एजुकेशन हब हमीरपुर के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय हमीरपुर में इस बार संस्कृत और संगीत विषय में महज चार-चार विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है।
दोनों विषयों में 76-76 सीटें खाली रह गई हैं। महाविद्यालय में दोनों विषयों को पढ़ाने के लिए प्राध्यापकों को नियुक्त किया गया है, लेकिन विद्यार्थियों का रुझान कम होने से महाविद्यालय में दोनों विषयों की सीटें खाली हैं। इसके अलावा महाविद्यालय में संचालित टूरिज्म, एजुकेशन, भूगोल और अर्थशास्त्र संकाय में भी 50 तक ही सीटें भर पाई हैं।
शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय में राजनीतिक शास्त्र, इतिहास, पत्रकारिता और हिंदी विषय में सबसे अधिक दाखिले हुए हैं। इन विषयों में 80-80 सीटें भर गई हैं। महाविद्यालय में अकेले कला संकाय में ही 14 विषय पढ़ाए जा रहे हैं। कला संकाय के अतिरिक्त विज्ञान संकाय में संचालित छह विषयों में 120 में से 120 सीटें भर गई हैं। सभी विषयों में एक बराबर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
वहीं, वाणिज्य संकाय बीकॉम में भी सभी सीटें फुल हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से प्रथम वर्ष में दाखिले की तिथि को दो बार बढ़ाया गया था, ताकि विद्यार्थियों को दाखिला लेने में किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े, लेकिन तिथि बढ़ने के बाद भी विद्यार्थियों ने कुछेक ही विषयों में दाखिला लिया है।
कोट्
महाविद्यालय में इस बार प्रथम वर्ष में संस्कृत और संगीत विषय में महज चार-चार विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया है। दोनों संकायों में सीटें खाली रह गई हैं। इसके अतिरिक्त विज्ञान और वाणिज्य संकाय में एक भी सीट खाली नहीं है।
-डॉ. प्रमोद पटियाल, प्राचार्य, हमीरपुर महाविद्यालय
किस संकाय में कितनी सीटें भरीं
विषय
खाली
भरी
कुल
संस्कृत
76
04
80
संगीत
76
04
80
टूरिज्म
60
20
80
एजुकेशन
37
43
80
भूगोल
32
48
80
अर्थशास्त्र
49
31
80
समाजशास्त्र
25
55
80
पब्लिक एड
30
50
80
अंग्रेजी
22
58
80
शारीरिक शिक्षा
14
66