{"_id":"6630efb9a13b3427670c70ff","slug":"students-honored-for-better-exam-results-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-126697-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बेहतर परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बेहतर परीक्षा परिणाम पर विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
जिले के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में आयोजित हुए कार्यक्रम
स्कूल स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/डिडवीं/हमीरपुर। जिलाभर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में मंगलवार को छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूलों में बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में आने वाली छात्राओं शालिनी और वंशिता का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर बच्चों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़ा में भी बारहवीं कक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल स्टाफ सदस्यों ने मिठाई और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह में प्रधानाचार्य अंजना कौंडल ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए और भविष्य के लिए बधाई दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल की बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुभाष धीमान ने कहा कि स्कूल के 31 विद्यार्थियों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी। इनमें सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए परिणाम में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।