फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students gave a wonderful performance on the song Chidiya Da Chamba

Hamirpur (Himachal) News: चिड़ियां दा चंबा गाने पर विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति

Sat, 31 Dec 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Students gave a wonderful performance on the song Chidiya Da Chamba
दि मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में वार्षिक समारोह के दौरान पंजाबी गिद्दा प्रस्तुत करतीं छात्र? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में शनिवार को चौथी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में प्रदेश शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम लाल कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अरुण चौहान ने मुख्यातिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने शिक्षा विषय पर नृत्य, पहाड़ी नाटी, हरियाणवीं गाना ..बावन गज का दामन, राधे-राधे और चिड़ियां दा चंबा गाने पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ, अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed