फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students choose subject of their interest for higher edu

विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए अपनी रुचि का ही विषय चुनें : उपायुक्त

Fri, 17 Feb 2023 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 17 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Students choose subject of their interest for higher edu
जवाहर नवोदय विद्यालय आयोजित एसएमसी बैठक के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करती जिला उपायुक्त दे
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में वीरवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की सभा हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त हमीरपुर देबश्वेता बनिक ने की। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या निशि गोयल ने मुख्यातिथि का हिमाचली शाल और टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन








उपायुक्त हमीरपुर में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य ऊंचा रखने और मन के अंदर का भय कि ‘मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर पाऊंगा या नहीं’ को समाप्त करने के टिप्स भी दिए। स्कूली पाठ्यक्रम को परीक्षा की दृष्टि से ही नहीं बल्कि जीवन की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से भी कंठस्थ करने की युक्तियां सुझाई गईं। उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए वही विषय चुनें जिसमें रूचि हो, ताकि कई सालों तक चलने वाले पाठ्यक्रम में किसी भी तरह की बोरियत महसूस न हो। इससे वह संबंधित विषय में महारत हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन




विद्यालय प्रबंधन समिति सभा में उपायुक्त ने विद्यालय की प्रगति को लेकर व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर, उनकी पढ़ाई- लिखाई को लेकर विद्यालय प्रशासन के साथ गहन विचार विमर्श किया। उपायुक्त ने विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या को बच्चों की पढ़ाई- लिखाई को लेकर, उसे और बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed