फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students annoyed over the transfer of Biology lecturer

जीव विज्ञान प्रोफेसर के तबादले से खफा छात्र

Sat, 08 Oct 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर Updated Sat, 08 Oct 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Students annoyed over the transfer of Biology lecturer
ट्रांसफर - फोटो : demo pic

डिग्री कॉलेज बड़सर में जीव विज्ञान प्रोफेसर के तबादले से छात्र खफा हो गए हैं। कॉलेज सीएससीए ने ट्रांसफर रुकवाने के लिए सभी विद्यार्थियों के हस्ताक्षर करवाए और प्रिंसिपल को ज्ञापन भी सौंपा। सीएससीए का कहना है मिड सेशन में तबादले से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


उन्होंने प्रिंसिपल के माध्यम से सरकार से तबादला रोकने की मांग की है। कॉलेज सीएससीए अध्यक्ष कल्पना लखनपाल, यशु, अनु, नीलम, समीक्षा, स्मृृति, अंकिता ने बताया कि कॉलेज में पहले की प्रवक्ताओं की कमी है। इस कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


कॉलेज में भूगोल प्रवक्ता का पद छह माह से रिक्त पड़ा है तथा इसके स्थान पर कोई प्रवक्ता नहीं होने से पीरियड नहीं लग पा रहे हैं। कॉमर्स में मात्र दो प्रवक्ता हैं। वहीं दूसरे सभी विषयों में सिंगल प्रवक्ता होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अब कॉलेज के जीव विज्ञान प्रोफेसर का तबादले हो गया है। उन्होंने कहा कि मिड सेशन में तबादले होने से उनकी पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के छात्र-छात्राओं कल्पना, समीक्षा, अनुराधा, यशु, एकता, हर्षा, रविंद्र, सुमिति, अंजली, शिखा, कनु, रोहिनी, स्वाति, ज्योति, निशा, दीपिका, शिला, मोनिका, अक्षत, सुभम, रोहित, नैनीता, अंचल, रीचा, विशाली, खुशी, वंदना, चंचलो, अंकिता, वंशिका, तमन्ना, कुसुमलता, सुधा, साधना और भावना सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने जीव विज्ञान के प्रोफेसर के तबादले पर रोक लगाने की मांग की।


कॉलेज प्रिंसिपल मीना सूद ने बताया कि सीएससीए ने कालेज प्रोफेसर के तबादले को रुकवाने की मांग की है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज में नए प्रोफेसर ने ज्वाइन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed