फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students acoounts to be credited with Inspire Scheme amount

खातों में जल्द आएगी इंस्पायर योजना की राशि

Sat, 09 Jul 2016 11:45 PM IST
युद्धवीर सिंह/अमर उजाला, हमीरपुर
युद्धवीर सिंह/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Students acoounts to be credited with Inspire Scheme amount
साइंस मॉडल और प्रोजेक्ट। - फोटो : demo pics

इंस्पायर योजना के तहत मॉडल और प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए पात्र छात्रों को धन राशि जल्द ही उनके बैंक खातों में जमा हो जाएगी। जिला स्तरीय मॉडल और प्राजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग यह राशि देगा। हमीरपुर के चयनित 480 स्कूली छात्रों को यह राशि जारी होगी। विभाग प्रति छात्र पांच हजार की राशि देगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने 150 छात्रों के बैंक खातों में राशि डाल दी है। जल्द ही शेष 230 छात्रों के बैंक खातों में राशि डल जाएगी। छठी से दसवीं कक्षा के चयनित छात्रों को यह राशि मिलेगी। इंस्पायर योजना के तहत जिला प्रदर्शनी कार्यक्रम अगस्त में होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


यदि कोई छात्र किसी दूसरे स्कूल में प्रवेश ले चुका है तो संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य को दूसरे स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा, जहां पर वह छात्र पढ़ाई कर रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पायर योजना के तहत मॉडल तैयार करने के लिए मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, डिजिटल इंडिया और डिजास्टर मैनेजमेंट छह मुख्य थीम तय की गई हैं। जिला के 90 निजी एवं 390 सरकारी स्कूलों के छात्रों को यह राशि जारी होगी।

इंस्पायर योजना के तहत 250 पात्र छात्रों को पांच हजार रुपये प्रति छात्र बैंक में जमा करवाए गए हैं। शेष छात्रों को जल्द ही राशि जारी कर दी जाएगी।
- अश्वनी चंबियाल, जिला विज्ञान पर्यवेक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed