फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Student undergoes free surgery after diagnosis of squint

Hamirpur (Himachal) News: आंख में भेंगापन की पहचान के बाद छात्र का हुआ निशुल्क ऑपरेशन

Fri, 21 Nov 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 21 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत जन्म से लेकर 18 साल तक के बच्चों की जांच और इलाज मुफ्त में किया जाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा बड़सर ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला कमलेरी में एक बच्चे की बाईं आंख में भेंगापन होने की प्रारंभिक पहचान की गई।
विज्ञापन

पहचान के बाद बच्चे को आगे के उपचार के लिए जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र हमीरपुर भेजा गया। वहां पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से जांच की गई और आगे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां आवश्यक जांचें की गई और जरूरत के अनुसार ऑपरेशन कर दिया गया। अब बच्चे की स्थिति बेहतर है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत नवजात शिशुओं की जांच आयु (0-6 हफ्ते), 6 हफ्ते से लेकर 6 साल तक के बच्चों की जांच आंगनबाड़ियों में तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों और आशा कार्यकर्ता को शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

जिले में इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम की ओर से स्कूलों में और अंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाती है और लक्षण पाए जाने पर आरबीएसके की टीम उन्हें आगे बड़े अस्पताल में भेजती है। आरबीएसके के तहत 30 बीमारियों का फ्री इलाज 0 से 18 साल तक के बच्चों का होता है। इसलिए सभी लोग इस योजना का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed