{"_id":"26a28e3aa4219a0267270d1401c7efe1","slug":"student-rucika-got-a-future-learn-award-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडखर की छात्रा रुचिका को फ्यूचर लर्न इंस्पायर अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडखर की छात्रा रुचिका को फ्यूचर लर्न इंस्पायर अवार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर की जमा दो की छात्रा रुचिका शर्मा को विश्व प्रसिद्ध इंग्लैंड की संस्था फ्यूचर लर्न ने अपने वार्षिक पुरस्कार फ्यूचर लर्न इंस्पायर अवार्ड 2015 के लिए चुना है।
दुनिया भर से विकसित एवं विकासशील देशों के तीन हजार स्कूली बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से मात्र पांच बच्चों को अवार्ड के लिए चुना गया है। इसमें भारत की रुचिका भी शामिल है। रुचिका को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
संस्था के सीईओ साइमन नेल्सन ने बताया कि रुचिका के अध्यापक नवीन गौतम ने जिस तरह से रुचिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया है वो काबिलेतारीफ है। संस्था रुचिका के साथ ही अध्यापक नवीन गौतम को भी सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट से सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
रुचिका ने बताया कि उनके अध्यापक नवीन गौतम ने इसके लिए उसे प्रेरित किया। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर सोमदत्त सांख्यान ने भी रुचिका को बधाई दी है। नवीन गौतम ने कहा कि रुचिका को फ्यूचर लर्न इंस्पायर अवार्ड मिलना खुशी की बात है।