फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   student rucika got a future learn award

मुंडखर की छात्रा रुचिका को फ्यूचर लर्न इंस्पायर अवार्ड

Sun, 27 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 27 Dec 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
student rucika got a future learn award
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर की जमा दो की छात्रा रुचिका शर्मा को विश्व प्रसिद्ध इंग्लैंड की संस्था फ्यूचर लर्न ने अपने वार्षिक पुरस्कार फ्यूचर लर्न इंस्पायर अवार्ड 2015 के लिए चुना है।
विज्ञापन


दुनिया भर से विकसित एवं विकासशील देशों के तीन हजार स्कूली बच्चों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लिया। इनमें से मात्र पांच बच्चों को अवार्ड के लिए चुना गया है। इसमें भारत की रुचिका भी शामिल है। रुचिका को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


संस्था के सीईओ साइमन नेल्सन ने बताया कि रुचिका के अध्यापक नवीन गौतम ने जिस तरह से रुचिका को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार किया है वो काबिलेतारीफ है। संस्था रुचिका के साथ ही अध्यापक नवीन गौतम को भी सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट से सम्मानित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुचिका ने बताया कि उनके अध्यापक नवीन गौतम ने इसके लिए उसे प्रेरित किया। शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर सोमदत्त सांख्यान ने भी रुचिका को बधाई दी है। नवीन गौतम ने कहा कि रुचिका को फ्यूचर लर्न इंस्पायर अवार्ड मिलना खुशी की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed