फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Student Kritika won the title of Himachal Kesari

Hamirpur (Himachal) News: छात्रा कृतिका ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब

Sat, 16 Mar 2024 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ी छात्रा का किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर की खिलाड़ी छात्रा कृतिका जम्वाल ने हिमाचल केसरी का खिताब जीतकर जिला हमीरपुर का नाम रोशन किया है। कृतिका ने मंडी जिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर यह उपाधि हासिल की है। कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक प्रो. संदीप शर्मा ने कहा कि कृतिका ने 76 किलोभार वर्ग में अपने सभी मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज करते हुए इस प्रतियोगिता में विजेता रहीं।


उन्होंने कहा कि कृतिका लगातार दो वर्षों से हिमाचल केसरी उपाधि को प्राप्त करने वाली जिला हमीरपुर की पहली महिला पहलवान है। शनिवार को कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने कृतिका का स्वागत किया। उन्होंने कृतिका के माता-पिता को भी इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ी छात्रा कृतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed