{"_id":"5e6e607d8ebc3ea81d4db013","slug":"student-aware-for-drugs-hamirpur-hp-news-sml3276305181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन कॉलेज में छात्रों को बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन कॉलेज में छात्रों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
नादौन कॉलेज में नशा जागरूकता शिविर के दौरान मौजूद छात्र और अध्यापक।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन में शनिवार को नशा निवारण अभियान के
अंतर्गत छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सतिंद्र कुमार ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों भावना पठानिया, अंकित ठाकुर, रितिका, आकृति, परमार, नितिका गुप्ता, अनिक परमार, नितिका, कशिश, वरुण, आकृति ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी गलत संगत से नशे के शिकार हो जाते हैं और अपना संपूर्ण जीवन नशे से गंवा बैठते हैं।
विद्यार्थियों ने सभी दर्शकों को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए कहा कि सफलता और असफलता जीवन का हिस्सा है। हमें प्रत्येक स्थिति में आगे बढ़ते रहना चाहिए और सभी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य ने सभी का अभिवादन किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय नशा निवारण समिति की अध्यक्ष प्रो. अल्पना शर्मा और समिति के सदस्य प्रो. शैली पारुल, प्रो कनिका कौंडल, प्रो. नवीन शर्मा, प्रो. राजीव शर्मा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. संजय शर्मा प्रो. वनिता धनोटिया, डॉ. उत्तम शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।