फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   student and teacher awarded

पेंटिंग स्पर्धा में छात्र और शिक्षण में अव्वल शिक्षक सम्मानित

Sat, 21 Dec 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
student and teacher awarded
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित करते - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पिछले सप्ताह इस प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में कला शिक्षक कमल किशोर की अगुवाई में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इसमें कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा नवमी तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षावार प्रथम तीन स्थान पर रहे प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने सम्मानित किया। विजेता छात्र-छात्राओं में रीदित, रौनक, अनन्या, सौरभ, कृतिका, सागर, कीर्ति, तन्मय, शिवेन, रिद्धिमा, खुशबू, आदित्य, अनुराग, अरिहंत, अंशिता, आशना, तन्वी, सचित, मानसी, अंकिता, दीपक, अनीशा, आदर्श, कनिष्का, सानिया, शालिन और प्रेरणा क्रमश: कक्षावार पुरस्कृत किए गए। इसके साथ ही केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की ओर से कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं के शिक्षक-शिक्षिकाओं को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से संचालित विगत वार्षिक परीक्षा परिणाम में विद्यालय को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, रमेश चंद ठाकुर, मीना कुमारी, शालिनी कुमारी, संजीव चंदेल, प्रवीण ठाकुर, नीनू बाला, सीमा देवी, सुरेश मौदगिल, सुमन बाला, धर्मेंद्र दरोच, दिनेश हीर, प्रियंका शर्मा, शिल्पा राणा, राज कुमारी सिंह और कांशी राम शामिल रहे। प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने इन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं आशा व्यक्त कि है इस वर्ष भी सभी शिक्षक उत्कृष्ट परिणाम देकर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। इसके साथ ही विद्यालय की चार छात्राओं शालिनी, रितिका, मुस्कान और श्रद्धा ने योग प्रतियोगिता टीवी रियलिटी शो टैलेंट का महासंग्राम किसमें कितना है दम..के पांच चरणों में भाग लिया एवं प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं को भी प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। इसके साथ ही विद्यालय में क्रिसमस त्योहार का आयोजन बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया गया। प्राथमिक अनुभाग के बच्चे सजधज कर सांता क्लाज बनकर आए थे। उन्होंने बच्चों को उपहार वितरित किए एवं अपनी प्रस्तुतियों से समा बांधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed