फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stray dogs mauled five people and six animals.

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस कुत्तों ने पांच लोगों और छह पशुओं को नोचा

Sun, 05 May 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसडीएम, लोगों को पहुंचाया अस्पताल, वन्य व पशुपालन विभाग को किया सूचित
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पाहलू में झुंड में हमला कर रहे लावारिस कुत्ते, लोग सहमे

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत पाहलू में लावारिस कुत्तों के झुंड ने जमकर आतंक मचाया है। कुत्तों ने रविवार को गांव के पांच लोगों और छह मवेशियों को नोच कर घायल कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम बड़सर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया जबकि, चार को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, एसडीएम ने उपायुक्त हमीरपुर के ध्यान में भी यह मामला लाया। इसके बाद वन विभाग और वाइल्ड लाइफ को सूचित कर दिया गया कि कुत्तों के झुंड से निपटने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए जाएं। काटे गए पशुओं के इलाज के लिए पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। इसी बीच गांव के लोगों ने एक कुत्ते को मार दिया जबकि अन्य आसपास घूम रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे देर सवेर अकेले घर से बाहर निकलते समय एहतियात बरतें। एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। पशुपालन विभाग और जीव विभाग की टीम को सूचित कर दिया गया। लोगों को जल्द कुत्तों की दहशत से निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed