फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stray dogs injured a sambar calf

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस कुत्तों ने सांभर के बच्चे को किया घायल

Sat, 16 May 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 16 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs injured a sambar calf
हड़ेटा में लावारिस कुत्तों के हमले में घायल सांभर को संभालते हुए ग्रामीण व अन्य । जागरूक पाठक
गलोड़ (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र बड़सर की हड़ेटा बीट के अंतर्गत बुधवीं क्षेत्र में एक रिहायशी इलाके में लावारिस कुत्तों ने एक छोटे सांभर के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां से गुजर रहे त्रिलोक चंद और अजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सांभर के बच्चे को कुत्तों के हमले से बचाया और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के बीओ विनोद शर्मा, वन रक्षक अनिल वर्मा और दिव्यांश जम्वाल मौके पर पहुंचे और घायल सांभर के बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया।
विज्ञापन

बीओ विनोद शर्मा ने बताया कि सांभर के बच्चे की उम्र लगभग चार माह है। कुत्तों के हमले में उसकी बाईं टांग पर घाव हुआ है। उन्होंने कहा कि उपचार के बाद जब वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा, तो उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed