फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stray animals, accidents and traffic jams have added to the problem.

Hamirpur (Himachal) News: लावारिस पशुओं का आतंक, हादसों और जाम ने बढ़ाई परेशानी

Fri, 08 May 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 08 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Stray animals, accidents and traffic jams have added to the problem.
भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में सड़कों पर लावारिस घूम रहे पशुओं के आतंक से लोग परेशान हैं। ये पशु जहां सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं, वहीं किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
चुनावों के दौरान लोगों को लावारिस पशुओं से राहत दिलाने के कई वादे किए गए थे, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। भोटा बाजार से अस्पताल चौक तक सड़क पर अकसर लावारिस पशु घूमते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन

रात के समय ये पशु सड़क के बीच बैठ जाते हैं और हादसे का कारण बनते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले क्षेत्र में एक-दो लावारिस पशु ही नजर आते थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 15 से 20 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार यह पशु आक्रामक हो जाते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर लावारिस पशुओं से जाम की स्थिति भी पैदा हो रही है, जिससे आम लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। लोगों का कहना है कि प्रशासन अब तक यह पता नहीं लगा पाया है कि इतनी ज्यादा तादाद में ये पशु कहां से आ रहे हैं।

भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद

भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद

भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद

भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद

भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद

भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद

भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद

भोटा क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed