फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Stones Fall from Hillside at Baba Balak Nath Panic Among Pilgrims Questions Raised Over Security Arrangements

बाबा बालक नाथ में बाल-बाल बचे भक्त: पहाड़ी से गिरे पत्थर, श्रद्धालुओं में भय; सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, Video

Sat, 25 Apr 2026 09:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर) Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Apr 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Stones Fall from Hillside at Baba Balak Nath Panic Among Pilgrims Questions Raised Over Security Arrangements
बाबा बालक नाथ में पहाड़ से गिरे पत्थर - फोटो : अमर उजाला

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार शाम को एक बार फिर बैरियर नंबर-1 के पास पहाड़ी से मलबा गिरने की घटना सामने आई। गनीमत यह रही कि उस समय श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ समय के लिए आवाजाही भी प्रभावित रही, हालांकि बाद में हालात सामान्य कर दिए गए।

विज्ञापन

स्थानीय दुकानदारों सुदेश डडवाल, सुनील दत्त, सुरेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, विजय कुमार, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि जिस स्थान से पहले भी मलबा गिरा था, उसी जगह से दोबारा पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि चैत्र माह के मेलों के दौरान भी इसी स्थान से पहले भी मलबा गिरा था। जिसे देखते हुए प्रशासन ने इस पहाड़ी पर सूखे पेड़ों को हटाया था। वहीं मलबे को पानी की बौछार से नीचे गिराया था लेकिन अभी भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशील स्थानों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही दियोटसिद्ध पुलिस चौकी से एएसआई हितेश चंदेल दलबल, अतिरिक्त मंदिर अधिकारी सूरम सिंह ठाकुर भी कर्मचारियों सहित मौके पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और एहतियात के तौर पर ट्रैफिक को डायवर्ट करवाया और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

जल्द ही इस स्थान पर ग्रूटिंग इत्यादि करवर करके स्थान को सुरक्षित किया जाएगा ताकि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। -स्वाति डोगरा, मंदिर न्यास अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed