{"_id":"67f41dd008f613076509540a","slug":"stole-the-real-gold-ring-and-kept-the-fake-one-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-152753-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: असली सोने की अंगूठी चुराकर रख दी नकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: असली सोने की अंगूठी चुराकर रख दी नकली
Tue, 08 Apr 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत एक अज्ञात महिला पर सोने की असली अंगूठी चुराने व उसकी जगह नकली अंगूठी रखने का मामला दर्ज हुआ है।
दुकान में कार्य करने वाले कमलजीत निवासी गांव धनोट डाकघर अधवानी ने कहा कि वह 27 मार्च को दुकान में थे। इस दौरान 12:55 बजे दोपहर एक अज्ञात महिला दुकान में आई और एक सोने की अंगूठी दिखाने को कहा। महिला ने अंगुठियों को चेक किया और 19.380 ग्राम की अंगूठी चुरा ली तथा उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी। अज्ञात महिला ने कहा था कि उसे कोई भी अंगूठी पसंद नहीं आई। 31 मार्च को जब अन्य ग्राहक को वही अंगुठियां दिखाने लगे तो उनमें से एक अंगूठी को टैग नहीं लगा था। जब यह अंगूठी दुकान मालिक को दिखाई तो उन्होंने यह बताया कि यह अंगूठी नकली है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है।