{"_id":"6a232eb93c8b0b41b407c18d","slug":"sterilization-services-are-not-expanding-in-the-district-due-to-lack-of-training-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-195993-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षण के अभाव में जिले में नहीं बढ़ पा रही नसबंदी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: प्रशिक्षण के अभाव में जिले में नहीं बढ़ पा रही नसबंदी सेवाएं
Sat, 06 Jun 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत नसबंदी सेवाओं के विस्तार के प्रयास फिलहाल प्रशिक्षण के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
जिले में स्त्री रोग विशेषज्ञों (गायनाकोलॉजिस्ट) को आवश्यक प्रशिक्षण नहीं मिलने के कारण नसबंदी की सुविधा अभी केवल मेडिकल कॉलेज हमीरपुर तक ही सीमित है, जबकि अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में यह सेवा शुरू नहीं हो सकी है।
स्वास्थ्य विभाग की योजना थी कि स्त्री रोग विशेषज्ञों को नसबंदी संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर सेवाओं का दायरा बढ़ाया जाए, ताकि महिलाओं को अपने क्षेत्र के नजदीकी अस्पतालों में ही यह सुविधा उपलब्ध हो सके। इसके लिए चार स्त्री रोग विशेषज्ञों के नाम प्रशिक्षण हेतु प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए थे, लेकिन अभी तक उन्हें प्रशिक्षण नहीं मिल पाया है।
विभाग की ओर से प्रशिक्षण के बाद संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाने का भी प्रस्ताव है। हालांकि प्रशिक्षण प्रक्रिया लंबित रहने से योजना आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन
वर्तमान में नसबंदी करवाने के लिए लोगों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का ही रुख करना पड़ रहा है। इससे दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं को अतिरिक्त यात्रा और समय की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कोट
चार स्त्री रोग विशेषज्ञों के नाम प्रशिक्षण के लिए भेजे हैं। जैसे ही प्रशिक्षण के लिए अनुमति आएगी, विशेषज्ञों को नसबंदी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। -डॉ. अजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर