फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Statues of great personalities will be installed in major towns of the city

Hamirpur (Himachal) News: शहर के प्रमुखों कस्बों में लगेंगी महान हस्तियों की प्रतिमाएं

Wed, 17 Jul 2024 05:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
सौंदर्यीकरण कार्य पर लाखों रुपये का बजट होगा खर्च
विज्ञापन

नगर परिषद ने मरम्मत कार्य के लिए तैयार किया प्रस्ताव
पूर्व में गांधी चौक सहित स्वामी दयानंद चौक का हुआ है सौंदर्यीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के मुख्य कस्बों के जीर्णोद्धार का कार्य शीघ्र शुरू होगा। इस पर नगर परिषद की ओर से लाखों रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। जीर्णोद्धार कार्य के बाद शहर के विभिन्न कस्बों और चौराहों में महान हस्तियों की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी। नगर परिषद हमीरपुर ने शहर के मुख्य कस्बों पर महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाएं लगाने का निर्णय लिया है। प्रतिमाएं लगाने के लिए 11 वार्डों में मुख्य कस्बों को चयनित किया जाएगा ताकि युवाओं को क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेने के बारे में जागरूक किया जा सके। महान हस्तियों की प्रतिमाएं लगाने के लिए नगर परिषद हमीरपुर की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बाद शहरी विकास विभाग से बजट की मांग की जाएगी। बजट जारी होने के बाद शहर के मुख्य कस्बों में महान हस्तियों की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। मुख्य कस्बों में प्रतिमाओं के साथ रंग बिरंगी लाइटों को भी लगाया जाएगा। वर्तमान में नगर परिषद हमीरपुर के दो वार्डों में ही दो महान हस्तियों की प्रतिमाएं लगी हैं। देश प्रेमियों की मांग और नशे के खिलाफ प्रचार प्रसार करने के लिए नगर परिषद ने यह निर्णय लिया है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि शहर के मुख्य कस्बों पर महान हस्तियों की प्रतिमाएं लगाने के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसे शहरी एवं विकास विभाग के पास बजट स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed