फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Statue of Ram and Lakshman built during the time of kings found

Hamirpur (Himachal) News: राजाओं के समय में निर्मित चार भव्य मूर्तियां मिलीं

Wed, 15 May 2024 03:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Statue of Ram and Lakshman built during the time of kings found
जलाड़ी में मिली भगवान नरसिंह की मूर्ति। संवाद
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जलाड़ी में मंगलवार को राजाओं के समय में निर्मित ऐतिहासिक नौण (जलस्रोत) की सफाई करते समय चार भव्य मूर्तियां मिली हैं। इनमें भगवान राम और लक्ष्मण, विष्णु और नरसिंह की मूर्तियां मिली हैं। वर्षों पुराने क्षतिग्रस्त प्राकृतिक जलस्रोत के बीच में राम और लक्ष्मण की मूर्ति का मिलना इस बात का भी प्रमाण है कि प्राचीन समय में राजा व्यायाम करने के बाद नौण में नहा धोकर ईश्वर की आराधना किया करते थे। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने कहा कि गत सप्ताह से वर्षों पुराने क्षतिग्रस्त प्राकृतिक जल स्रोत की साफ सफाई का कार्य चल रहा है। इसे बाकायदा मैंने स्वयं जाकर अपने कार्यालय स्टाफ व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा मनरेगा कामगारों के साथ मिलकर शुरू किया था।
विज्ञापन



सफाई के अंतिम चरण में मंगलवार के दिन नौण के बीच में चार सुंदर मूर्तियां मिली हैं। इसे अच्छी तरह से साफ करके फिलहाल वहीं पर रखा है। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से निर्मित इस नौण का अच्छे ढंग से जीर्णोद्धार किया जाएगा और साथ में साफ सफाई के दौरान मिलीं प्राचीन भव्य मूर्तियों की भी विधिवत रूप से स्थापना की जाएगी ताकि क्षेत्रवासियों के साथ-साथ अन्य पर्यटकों के मनोरंजन के साथ धार्मिक आस्था का केंद्र भी बन सके। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि इस प्राचीन धरोहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा ताकि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के साथ आकर्षण और धार्मिक आस्था का केंद्र भी बन सके।

जलाड़ी में मिली भगवान नरसिंह की मूर्ति। संवाद

जलाड़ी में मिली भगवान नरसिंह की मूर्ति। संवाद

जलाड़ी में मिली भगवान नरसिंह की मूर्ति। संवाद

जलाड़ी में मिली भगवान नरसिंह की मूर्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed