{"_id":"67978079b133cd990a0e12e7","slug":"states-netball-teams-ready-for-national-competition-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-146774-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए सूबे की नेटबाल टीमें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए सूबे की नेटबाल टीमें तैयार
Tue, 28 Jan 2025 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 28 Jan 2025 07:16 AM IST
विज्ञापन
शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हिमाचल नेटबाल टीम के खिलाड़ी। -स्रोत : संघ
जाहू (हमीरपुर)। उत्तराखंड के देहरादून में होेने वाली 38वीं राष्ट्रीय खेलों के लिए हिमाचल प्रदेश की नेटबाल टीमें पूरी तरह तैयार हैं। शिमला में खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने टीम के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
नेटबाल खेल की प्रतियोगिताएं 7 से 13 फरवरी तक आयोजित होंगी। इसके हिमाचल की पुरुष और महिला वर्ग की दोनों टीमें 4 फरवरी को देहरादून के लिए रवाना होंगी। फास्ट फाइव लड़कियों की टीम में वंशिका कप्तान हैं, जबकि उप कप्तान रेणु शर्मा हैं। टीम में हिमानी, भावना ठाकुर, सेजल, योगिता, राधिका, अंजू और दिव्य शर्मा शामिल हैं। अजय शर्मा कोच, दीप रानी सहायक कोच और टीम मैनेजर सुशील कुमार शामिल हैं।
पारंपरिक नेटबाल लड़कों की टीम में कप्तान दिनेश कुमार और उप कप्तान राम विनय हैं। अन्य खिलाड़ियों में अभिनव, रोबिन, राकेश कुमार, जितेश आनंद, आशुतोष, मो. शहनवाज, हर्षित कतनौरिया, हेमराज शामिल हैं। कोच जगजीवन राम, सहायक कोच जिम्मी ठाकुर और टीम मैनेजर डॉ. आशीष कुमार हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि खिलाड़ियों में जोश और उत्साह भरने के लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संघ को उम्मीद है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश के लिए पदक लेकर आएंगे।