फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State Science Teachers Association opened a front against the District Supervisor

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने जिला पर्यवेक्षक के खिलाफ खोला मोर्चा

Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
State Science Teachers Association opened a front against the District Supervisor
प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की बैठक में उपस्थित संघ के सदस्य। - फोटो : Hamirpur-HP
ताल (हमीरपुर)। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर की बैठक वीरवार को आयोजित की गई। इसमें जिलाभर से आए प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। बैठक में जिला विज्ञान पर्यवेक्षक की ओर से आयोजित बाल विज्ञान मेला एवं इंस्पायर अवार्ड मानक मॉडल प्रदर्शनी पर चर्चा हुई। इसमें संघ ने प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लाक कार्यकारिणी की अनदेखी पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रधान दिनेश ठाकुर ने कहा कि इस बार इन विज्ञान मेलों एवं इंस्पायर मानक अवार्ड मॉडल प्रदर्शनी में विज्ञान अध्यापक संघ के किसी भी प्रतिनिधि को नहीं बुलाया गया था, न ही इनके आयोजन से पहले कोई जिला कार्यकारिणी से विचार-विमर्श किया गया। इस कार्यशैली पर सभी ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य ने अपना रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक, प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ को बिना बताए ही अपनी मनमर्जी से ऐसे मेलों का आयोजन कर रहे हैं, जबकि अन्य जिलों में ऐसा नहीं होता है। विज्ञान पर्यवेक्षक के इस रवैये पर संघ ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ हमीरपुर की अनदेखी कर रहे हैं। इस बार बच्चों से ली गई डाइट मनी पर भी हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने आपत्ति दर्ज की है।
विज्ञापन

कहा कि अतीत में जब भी ईको क्लब से संबंधित जिला मुख्यालय में बैठक का आयोजन होता था, तब भी विज्ञान अध्यापक संघ के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रण भेजा जाता था एवं उन्हें सम्मान भी दिया जाता था। इस बार संघ की अनदेखी की गई है। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ मुख्यमंत्री एवं विधायक से मिलकर विज्ञान पर्यवेक्षक की इस अनदेखी पर ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए सदस्यता अभियान भी शुरू कर दिया है। उन्होंने सभी विज्ञान अध्यापकों से आग्रह किया है कि वह 25 जनवरी 2023 तक सदस्यता ग्रहण करें। इसके तुरंत बाद सभी खंडों में चुनाव प्रक्रिया होगी, जिसमें खंड प्रधान एवं कार्यकारिणी को चुना जाएगा। बैठक में संघ सचिव करण राणा, वित्त सचिव रविंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनीश, खंड प्रधान कमल चौहान, विपिन कुमार, नरेश कुमार, सदस्य अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed