फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State level function of Ravidas Mahasabha on 12th

Hamirpur (Himachal) News: रविदास महासभा का राज्य स्तरीय समारोह 12 को

Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
अणुकलां में किया जाएगा समारोह का आयोजन
विज्ञापन


प्रभात फेरी, शब्द कीर्तल के साथ होगा समारोह का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राज्य स्तरीय रविदास महासभा की बैठक सोमवार को हमीरपुर हुई। बैठक की अध्यक्षता पवन शाह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से रविदास महासभा का राज्य स्तरीय समारोह हमीरपुर के अणु कलां में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह के शुभारंभ पर प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी। इसमें रविदास महासभा के शब्द कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा और 12 फरवरी को गुरु शिरोमणि का विशाल रथ रविदास मंदिर से चलकर डिग्री कॉलेज से होता हुआ गांधी चौक अल्प अवधि के लिए रूकेगा। गांधी चौक में मिष्ठान बांटने के बाद समाज के उत्थान में सराहनीय काम करने वाले व्यक्तियों को सरोपा भेंट किया जाएगा।


समारोह के दौरान रविदास मंदिर में झंडा रस्म और रविदास महाराज के शब्दों का गुणगान होगा। इस समारोह में मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुखिया सुरेश कुमार उर्फ बबली, राकेश उर्फ छोटू एवं रघुनाथ, प्रीतम चंद पदाधिकारी संयुक्त रूप से विशाल भंडारे का आयोजन करेंगे। डॉ. आंबेडकर युवा संगठन के अध्यक्ष सफल डोगरा, रमाबाई महिला मंडल की अध्यक्ष मीना देवी, अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग युवा संगठन के अध्यक्ष मोनू कुमार, सिद्ध चनोत्थान सभा के अध्यक्ष राजकुमार हीर तथा अनुसूचित जाति जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी कल्याण महासंघ के पदाधिकारी एवं समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव नगवान वाल्मीकि एवं अन्य कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed