फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State Electricity Board Employees Union Unit Hamirpur burnt the effigy of the Managing Director

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई हमीरपुर ने फूंका प्रबंधक निदेशक का पुतला

Sat, 06 Jan 2024 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
State Electricity Board Employees Union Unit Hamirpur burnt the effigy of the Managing Director
प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के कर्मचारी बोर्ड प्रबंधक निदेशक का पुतला फूं कते हुए। संवाद
हमीरपुर। प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई हमीरपुर और पेंशनर्स फोरम व अन्य संगठनों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी दोपहर भोजनावकाश के समय मुख्य अभियंता (संचार प्रणाली) मट्टनसिद्ध के प्रांगण में गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड के एमडी का पुतला फूंका। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली बोर्ड प्रबंधक वर्ग की ओर से अपनाई जा रही गलत नीतियों के कारण जनवरी के पांच दिन बीत जाने के उपरांत भी कर्मचारियों-अधिकारियों व पेंशनर्स को भुगतान नहीं हो पाया है। यह प्रबंधक वर्ग की लापरवाही को दर्शाता है। प्रबंधक वर्ग कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में असमर्थ है। माह का पांचवां दिन होने के बावजूद बोर्ड कर्मचारियों और पेशनरों को न तो वेतन और न ही पेंशन की अदायगी हो पाई है और न ही सरकार की ओर से वर्तमान प्रबंधक निदेशक को अभी तक बोर्ड से हटाया गया है। बोर्ड प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण ही आज बोर्ड का अस्तित्व खतरे में पड़ता दिखाई दे रहा है। इसलिए प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी एवं अभियंता संयुक्त मोर्चा प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि अति शीघ्र प्रबंध निदेशक को बिजली बोर्ड से हटाया जाए। अन्यथा आने वाले दिनों में संयुक्त मोर्चा कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य हो जाएगा।
विज्ञापन


इस मीटिंग में प्रदेश बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कामेश्वर दत्त शर्मा, उप महासचिव मुनीष कुमार, जोनल सचिव स्नातक अभियंता यूनियन ई. राहुल कपिल, डिप्लोमा यूनियन से महासचिव ई. मनोहर लाल व संयुक्त सचिव ई. विनोद कालिया, प्रधान इकाई हमीरपुर कृष्ण पाल, जोनल सचिव राज कुमार, विजय धीमान, डिंपल, अनिल कुमार, रवि कुमार, मनोज कुमार, शालिग राम, लेख राज, प्रधान टौणी देवी इकाई सुभाष कुमार, प्रधान सुजानपुर इकाई अमर सिंह की ओर से समस्त सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed