फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   State doctors formed joint struggle committee

प्रदेश के चिकित्सकों ने बनाई संयुक्त संघर्ष समिति

Tue, 11 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश में वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने के लिए चिकित्सकों ने संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया है। मेडिकल ऑफिसर संघ के प्रदेश महासचिव डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सक चाहे वे मेडिकल कॉलेजों का शिक्षक वर्ग है, रेजिडेंट डॉक्टर्स हैं या फील्ड के स्वास्थ्य संस्थानों के डॉक्टर हैं, सभी पे-कमीशन की विसंगतियों के विरोध में एकजुट हैं। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि संयुक्त संघर्ष समिति की एक वर्चुअल बैठक हुई है। संयुक्त संघर्ष समिति में प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के शिक्षक चिकित्सक संघ, सभी रेजिडेंट डॉक्टर संघ शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश डेंटल मेडिकल ऑफिसर संघ, प्रदेश वेटरनेरी चिकित्सक संघ भी इस संयुक्त संघर्ष समिति के प्रमुख सदस्य हैं।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर संघ की तरफ से इस वेतन आयोग की वेतन विसंगतियों को लेकर जो पत्र मुख्यमंत्री को लिखा गया है, उसके तहत अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। यह वेतन विसंगतियां चिकित्सकों के हितों पर कुठाराघात है, उनको जल्द से जल्द दूर किया जाए। चिकित्सकों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार किया जा रहा है। 2 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके सभी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने की अधिसूचना सभी विभागों में जारी हो गई है और लोगों ने ज्वाइन भी कर लिया है, लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आज तक 2 साल पूरा कर चुके स्वास्थ्य कर्मी जिनमें चिकित्सक, नर्सेज, फील्ड के स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल हैं, अपनी रेगुलर नियुक्ति की बाट जोह रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक शिक्षक वर्ग की तरक्की भी कई वर्षों से रुकी पड़ी है। उनके घाव पर नमक छिड़कने के लिए मेडिकल कॉलेजों में कमीशन से सीधे एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के फरमान जारी किए जा रहे हैं, जोकि सरासर गलत और अन्याय पूर्ण कदम है। प्रदेश के विशेषज्ञ कई वर्षों से अपने पीजी अलाउंस को बढ़ाने की मांग सरकार के सामने उठा चुके हैं। अब जब नए आयोग की सिफारिशों को लागू करने की अधिसूचना जारी हुई तो उसमें चिकित्सकों की, चाहे वह किसी भी विभाग के हैं, कैसे वेतन की गणना की जानी चाहिए, इस संदर्भ में भी स्पष्ट तरीके से अधिसूचित नहीं किया गया है। संघर्ष समिति ने सरकार से कहा है कि चिकित्सकों के एनपीए को पहले की तर्ज पर 25 फीसदी ही रहने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed