फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   state auyurbadik sangh angry

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल खाली रहने के बयान पर भड़का संघ

Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ ने जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर को कोविड-19 सेंटर बनाने के लिए की जा रही तथ्यहीन बयानबाजी का विरोध किया है। संघ के पदाधिकारियों डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा और डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि कुछ लोग और एक एनजीओ आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर के बारे में तथ्यहीन टिप्पणी कर रहे हैं। ये लोग व एनजीओ चैरिटेबल अस्पताल भोटा में मौजूद जिला कोविड केयर सेंटर को आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए वे उपायुक्त से भी मिले हैं। कुछ लोग ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं कि आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीज नहीं आते हैं। जबकि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोजाना 300 से 400 लोग और कोविड-19 में डेढ़ सौ से 200 लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अतरंग विभाग कोरोना को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। संक्रमण के खतरे के कारण पंचकर्म विभाग को कुछ समय के लिए बंद किया गया था जो अब शुरू कर दिया गया है। इन चिकित्सक ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक प्रचार करने वाले लोगों की संघ निंदा करता है। उधर, जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर की एमएस डॉक्टर पूनम शर्मा ने कहा कि कुछ समय पहले कोरोना महामारी के दौरान सीएमओ के निर्देश अनुसार आयुर्वेदिक चिकित्सालय को आईसोलेशन के लिए खाली कराया गया था, परंतु अब डेढ़ महीना पहले अतरंग विभाग का कार्य सुचारु हो गया है। नया चिकित्सा भवन राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत केवल पंचकर्मा और क्षारसूत्र के रोगियों के लिए बना है जिसमें शीघ्र ही सुविधाएं मिलेंगी। आयुर्वेदिक अस्पताल के बारे में ऐसा भ्रामक प्रचार कि यह खाली पड़ा हुआ है, निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed