फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Srimad Bhagwat Katha begins with Kalash Yatra

Hamirpur (Himachal) News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आगाज

Sun, 23 Jun 2024 06:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। गूगा मंदिर सनाही में रविवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शिव मंदिर कांगू में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा गूगा मंदिर सनाही पहुंची। इस कलश यात्रा में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलश यात्रा में सूबेदार हरबंस लाल, कर्नल जगदीश शर्मा, पंडित देश राज शर्मा, कृष्ण चंद शर्मा, सूबेदार संतोष कुमार, पंडित विकास, पंडित संदीप कुमार, सुरेश कुमार मुनू, विपन कुमार, वीरेंद्र परमार आदि उपस्थित रहे। गूगा मंदिर में पहुंचने पर सुनील कुमार भागवत आचार्य ने अपने मुखारविंद से भक्तों को निहाल किया। गूगा मंंदिर कमेटी ने सभी लोगों से आग्रह किया कि वह प्रतिदिन गूगा मंदिर सनाही में 12 बजे से पांच बजे तक कथा का श्रवण करें। 29 जून को हवन यज्ञ में आहुति डालने के बाद भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed