{"_id":"688138d65aadbceb880f5aff","slug":"sports-talent-is-not-able-to-flourish-due-to-lack-of-playground-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-161899-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खेल मैदान की कमी से नहीं \nनिखर पा रही खेल प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खेल मैदान की कमी से नहीं निखर पा रही खेल प्रतिभा
Thu, 24 Jul 2025 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) हमीरपुर में खेल मैदान की कमी से खेल प्रतिभा नहीं निखर पा रही है। खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते हैं। इस कारण युवा अपनी प्रतिभा को दिखाने से वंचित रह जाते हैं।
स्थानीय लोगों ने आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए उचित मैदान उपलब्ध करवाने की मांग की है। आईटीआई हमीरपुर में पांच ट्रेड चलाए जा रहे हैं। यहां पर करीब 172 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। आईटीआई में आमतौर पर विद्यार्थियों के कौशल विकास को ही प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में विद्यार्थी खेल प्रतिस्पर्धाओं में पिछड़ जाते हैं। खिलाड़ियों को नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए जगह नहीं मिल पाती है।
जब आईटीआई की खेलें आयोजित होती हैं, तो बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को परेशानी होती है। हालांकि जब भी आईटीआई की खेलें आयोजित होती हैं, तो विद्यार्थियों को कुछ दिन नजदीकी खेल मैदान में अभ्यास करवाया जाता है। नियमित अभ्यास नहीं होने के कारण विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संघर्ष करते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष ने बताया कि खेल मैदान के लिए आईटीआई के पास पर्याप्त जगह नहीं है। खेल मैदान की कमी के बावजूद आईटीआई के विद्यार्थी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी रूचि के अनुसार खेलों में भाग लेते हैं और बेहतर प्रदर्शन करते हैं। संवाद