फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sports Hostel Paprola defeated DAV Kangra

Hamirpur (Himachal) News: स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला ने डीएवी कांगड़ा को हराया

Mon, 25 Dec 2023 07:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 25 Dec 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। कस्बा टौणी देवी में आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 (बाल) बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतिभागियों और पूर्व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सेमीफाइनल मुकाबला टौणी देवी और डीएवी कांगड़ा में खेला गया। इसमें डीएवी कांगड़ा ने टौणी देवी को 17 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल बास्केटबाल एसोसिएशन हमीरपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स होस्टल पपरोला ने 74-44 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला और डीएवी कांगड़ा के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स होस्टल पपरोला की टीम ने डीएवी कांगड़ा को 53-47 से हराया।
विज्ञापन

इस मौके परपूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी कैप्टन बेली राम, डीएसपी सुरजीत सिंह, विजय बहल, तिलक राज राज बहल, सुनील चौहान, कैप्टन चतर सिंह, कैप्टन विजय कुमार, सूबेदार बलदेव, कैप्टन जसवंत, हरी चंद वर्मा, जय राज चौहान, देश राज चौहान, जगदीश परमार, कश्मीर सिंह चौहान इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed