{"_id":"66e57a584d758c51f601bf2d","slug":"speech-competition-organized-on-hindi-day-neha-tops-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-135895-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हिंदी दिवस पर करवाई भाषण प्रतियोगिता, नेहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हिंदी दिवस पर करवाई भाषण प्रतियोगिता, नेहा अव्वल
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय बड़सर में करवाईं प्रतियोगिताएं
हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में भी ज्ञान अर्जित करें विद्यार्थी : प्राचार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में शनिवार कोे हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वह राजभाषा हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी ज्ञान अर्जित करें। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सराहना की और अपना आशीर्वाद प्रदान किया। हिंदी दिवस पर महाविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता डा. मनोज डोगरा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें हिंदी के साथ-साथ अन्य भाषाओं का भी ज्ञान होना चाहिए। इससे वे आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकेंगे। भाषण प्रतियोगिता में नेहा ने प्रथम स्थान, मोहम्मद शरीफ आलम ने द्वितीय स्थान, अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में रीना, तनु प्रिया, शैली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली में रजवाना बेगम, वंशिका और शैली, हिमांशी, पूजा और तनु प्रिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। सुलेख प्रतियोगिता में सुनीता देवी, नीरू एवं रीना और संगीता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में शिवानी प्रथम, दीक्षा कुमारी द्वितीय, आंचल एवं दीक्षा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। पोस्टर मेकिंग में सेजल ने प्रथम, शालिनी एवं अंकिता द्वितीय तथा नवीन कुमार एवं अतिशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में तनु ने प्रथम, निधि शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।