{"_id":"6713980afcb1fcf05106eb94","slug":"special-sheet-will-be-installed-in-sheep-breeding-center-will-provide-relief-from-heat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-138822-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भेड़ प्रजनन केंद्र में लगेगी विशेष शीट, गर्मी से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भेड़ प्रजनन केंद्र में लगेगी विशेष शीट, गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन
खास खबर
15 दिन के भीतर बकरी प्रजनन केंद्र में बढ़ेगी बकरियों की संख्या
पशुपालन विभाग के निदेशक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
आवंटित कार्यों की समीक्षा के लिए अगले महीने फिर दौरा करेंगे निदेशक
नवीन ठाकुर
हमीरपुर। भेड़ प्रजनन केंद्र ताल में भेड़ों को गर्मी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग प्रयास करेगा। यहां पर एक विशेष शीट लगाई जाएगी। इससे भेड़ों को कम गर्मी लगेगी। इस विशेष शीट के लिए प्रस्ताव बनाया जाए। यह निर्देश पशुपालन विभाग के निदेशक डाॅ. प्रदीप शर्मा ने दिए हैं। शनिवार को पशुपालन विभाग के निदेशक डाॅ. प्रदीप सिंह ने भेड़ प्रजनन केंद्र ताल का औचक निरीक्षण किया।
इस निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि भेड़ों को गर्मी से बचाने के लिए एक विशेष शीट की व्यवस्था की जाए। प्रस्ताव बनाकर शिमला भेजा जाए। इसके लिए जल्द ही धन उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने इसी केंद्र में चल रहे बकरी प्रजनन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बकरी प्रजनन केंद्र में बकरियों की संख्या को बढ़ाया जाए। 15 दिन के भीतर बीस बकरियां और लाई जाएं। अभी यहां पर 20 बकरियां हैं। यहां पर 100 बकरियों को रखने का लक्ष्य है। उसके बाद निदेशक ने सीमन प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। भवन में जो छोटी-मोटी कमियां दिखी, उन कमियों को दूर करने के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद साइलो पिट (हरे चारे को हवा से अलग रखने के लिए बनाया गया गड्ढा) की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इसके लिए 20 हजार रुपये तक एस्टीमेट बनाया जाए तथा जाली लगाकर इसे सुरक्षित किया जाए। इस कार्य के लिए उपनिदेशक पशुपालन विभाग हमीरपुर को 28 अक्तूबर को शिमला में बुलाया गया है। इस अवसर पर गो सेवा आयोग के उपनिदेशक डाॅ. रवि ठाकुर, पशुपालन विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डाॅ. अजय कुमार, सहायक निदेशक प्रसार डाॅ. देवेंद्र लाल, सहायक निदेशक परियोजना डा. सतीश शर्मा मौजूद रहे।