फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Special children will conduct a raffle draw: Amarjit Singh

विशेष बच्चे निकालेंगे रैफल ड्रॉ : अमरजीत सिंह

Thu, 01 May 2025 06:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 01 May 2025 06:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा है कि आठ मई को अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रैफल ड्रॉ भी निकाला जाएगा। रेडक्रॉस दिवस और रैफल ड्रॉ की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने बुधवार को जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा तथा स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रेडक्रॉस की लैब को दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके लिए अलग से एक कमेटी गठित की गई है। उन्होंने बताया कि दो मई को मिनी सचिवालय बड़सर, तीन मई को डिग्री कॉलेज कन्जयाण, पांच मई को सुजानपुर में रक्तदान शिविर लगाएं जाएंगे। बुधवार सुबह तक रेडक्रॉस के खाते में लगभग 17 लाख रुपये जमा भी हो चुके हैं। रैफल ड्रॉ पहचान संस्था के विशेष बच्चों के हाथों से आठ मई को निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed