फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sparking in the pillar at Mridul Chowk caused loss of three thousand rupees.

Hamirpur (Himachal) News: मृदुल चौक पर खंभे में स्पार्किंग तीन हजार का नुकसान

Sat, 25 Apr 2026 02:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर आग की घटनाएं सामने आईं। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पहली घटना जिला न्यायालय परिसर के समीप मृदुल चौक पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई, जहां बिजली के खंभे में स्पार्किंग के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

इस घटना में लगभग 3 हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान, जबकि करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया। दूसरी घटना दोपहर करीब 1:30 बजे डांगक्वाली स्थित वन विभाग के कार्यालय के समीप जंगल में हुई, जहां आग लगने से लगभग एक हजार रुपये का नुकसान हुआ और करीब 5 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया।
विज्ञापन

फायर अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर कर्मियों को दोनों स्थानों पर भेजा गया और समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed