फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   SP office Hamirpur open even on holiday, discussion on security arrangements

Hamirpur (Himachal) News: अवकाश के दिन भी एसपी कार्यालय हमीरपुर खुला, सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन

Sun, 11 May 2025 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 11 May 2025 05:07 AM IST
विज्ञापन
SP office Hamirpur open even on holiday, discussion on security arrangements
एसपी कार्यालय हमीरपुर में अवकाश के बावजूद सेवाएं देते कर्मचारी। संवाद।
हमीरपुर। भारत-पाक में बढ़ते तनाव के बीच एसपी कार्यालय हमीरपुर में अवकाश के दिन भी सभी शाखाओं में कर्मचारी सेवाएं देते दिखे। हालांकि डीसी कार्यालय बंद रहा लेकिन यहां पर जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में अतिरिक्त कर्मी तैनात हैं। एसपी कार्यालय में एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश उपाध्याय सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। यहां पर रूटीन के कार्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों की बैठक हुई।
विज्ञापन

समय - 12:44 बजे अपराह्न
स्थान - मिनी सचिवालय हमीरपुर प्रांगण
यहां पर आमतौर में प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियां पार्क होती है लेकिन आज पुलिस की गाड़ियां ही नजर आ रही हैं। भवन का मुख्य गेट खुला है। मिनी सचिवालय में एसडीएम कार्यालय और एसपी कार्यालय भी संचालित होते हैं। एसडीएम और डीसी ऑफिस शाखाओं के दरवाजे बंद है लेकिन ऊपरी मंजिल में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र खुला है। यहां पर कर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन

समय -01:15 बजे अपराह्न
स्थान - एसपी कार्यालय हमीरपुर
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर अपने कार्यालय में मौजूद हैं। यहां पर सभी ब्रांचों में कर्मचारी आम दिनों की तरह की कार्य कर रहे हैं। अवकाश के दिन एसपी कार्यालय में महज दो से तीन कर्मी तैनात होते हैं लेकिन भारत-पाक तनाव के चलते सुरक्षा प्रबंधों के लिए सभी कर्मी तैनात हैं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर अपने चैंबर में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। जिले में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन हो रहा है। इसके अलावा सभी पुलिस थाना में स्टाफ को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला आपदा प्रबंधन केंद्र में अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। सभी विभागों से समन्वय बनाया गया है। स्वास्थ्य, होमगार्ड सहित सभी विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हैं। लोग सतर्क रहें लेकिन किसी भी तरह की झूठी खबरों से बचें।

-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह से तैनात है। शनिवार को कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन हुआ है। एसपी कार्यालय के साथ पुलिस थानों में टीमें पूरी तरह से सतर्क हैं। लोग किसी भी संदिग्ध गतिविधि को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की बजाए पुलिस को इसकी सूचना दें। अफवाहों से बचें और अधिकृत सूचनाओं पर भरोसा करें।
-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed