फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Source co-ordinators appointed but no salary provisions

खंड स्रोत समन्वयक बनाए पर वेतन नहीं दिया

Wed, 02 Mar 2016 06:01 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला/हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 02 Mar 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
Source co-ordinators appointed but no salary provisions

शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटरों की वजह से स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बीते साल ही प्राइमरी और अपर प्राइमरी में नए सिरे से बीआरसी की तैनाती हुई है। लेकिन जिन स्कूलों में सेवारत अध्यापकों को बीआरसी नियुक्त किया है, उन्हें वेतन उन्हीं स्कूलों से मिल रहा है।

विज्ञापन

  
बीआरसी के पद पर तैनात होने के बाद संबंधित स्कूल में उस अध्यापक का पद खाली रहता है। संबंधित स्कूल में अध्यापक का खाली पद भरने के बाद कहीं दूसरे स्कूल की तलाश शुरू हो जाती है। वर्तमान में जिला मुख्यालय में चल रहे अन्य स्कूल जहां पर अध्यापक का पद खाली चल रहा है, वहां से बीआरसी का वेतन दिलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


बीआरसी के वेतन के लिए स्कूलों में अध्यापक का पद खाली रहना अनिवार्य है, अगर पद भर गया तो वेतन नहीं मिलेगा। प्रतीत होता है कि शिक्षा विभाग जानबूझकर स्कूलों में अध्यापकों के खाली पद नहीं भरना चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिक्कत यह है कि बीआरसी के वेतन के चक्कर में अध्यापक का पद खाली रहने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक सुनील शर्मा, विनोद पंडित, सुरेश ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सुनील कुमार और प्यारे लाल ने शिक्षा विभाग से बीआरसी की तैनाती के बाद खाली चल रहे अध्यापकों के पदों को भरने और बीआरसी के लिए अलग से वेतन की व्यवस्था करने की मांग की है।


प्राइमरी स्कूलों में बीआरसी के लिए अलग से वेतन की व्यवस्था शिक्षा विभाग ने कर दी है। हालांकि, अपर प्राइमरी में वेतन की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है। बीआरसी का वेतन किसी स्कूल में खाली चल रहे अध्यापक के पद से निकाला जाता है। यह मामला शिक्षा विभाग के ध्यान में है।
- इंद्रजीत सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed