{"_id":"653abacf6b792934930a7c87","slug":"solan-enters-volleyball-semi-finals-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-12230-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सोलन ने किया वॉलीबाल के सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सोलन ने किया वॉलीबाल के सेमीफाइनल में प्रवेश
विज्ञापन
सुजानपुर के चौागान में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। स्रोत : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्राथमिक स्कूलों की सुजानपुर में चल रही राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन वीरवार को लड़कों के वर्ग में वॉलीबाल में सोलन व कांगड़ा के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें सोलन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांगड़ा को 2-0 सेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के प्रेस सचिव प्यार चंद सकलानी ने कहा कि ऊना ने शिमला को 2-1 जबकि किन्नौर ने बिलासपुर को 2-0 सेट से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई।
लड़कियों के वर्ग में चंबा ने कांगड़ा को 2-0, शिमला ने लाहुल स्पीति को 1-0, किन्नौर ने बिलासपुर को 2-0, मंडी ने हमीरपुर को 2-0 जबकि सोलन ने कांगड़ा को 2-0 सेट के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी में लड़कों के वर्ग में चंबा ने कांगड़ा को 35-13, सिरमौर ने ऊना को 45-8, जबकि शिमला ने मंडी को 34-11 अंक से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
उधर, लड़कियों के वर्ग में मंडी और किन्नौर जिले की टीमों के बीच रोचक मुकाबला खेला गया। इसमें मंडी की टीम ने अंतिम रेड में बोनस लेकर किन्नौर को 38-37 अंक के अंतर से हराया। वहीं, चंबा ने ऊना को 68-39, सिरमौर ने कांगड़ा को 55-10 जबकि बिलासपुर ने लाहुल स्पीति को 67-16 अंक के अंतर से पराजित किया। खो-खो के लड़कों के वर्ग में बिलासपुर ने हमीरपुर को 8-1, सोलन ने लाहुल स्पीति को 7-0 व सिरमौर ने कांगड़ा को 9-0 से हराया। लड़कियों के वर्ग में सोलन ने हमीरपुर को 5-4, मंडी ने बिलासपुर को 4-0, शिमला ने कांगड़ा को 5-2 अंक के अंतर से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। बैडमिंटन में लड़कों के वर्ग में हमीरपुर ने सिरमौर को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लंबीकूद में सोलन का अजय व ऊना की राधिका अव्वल रहीं। लंबीकूद में लड़कों के वर्ग में सोलन का अजय प्रथम, बिलासपुर का सुनील द्वितीय जबकि सिरमौर का रजत तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में ऊना की राधिका प्रथम, सोलन की हर्षिता द्वितीय जबकि चंबा की ममता तृतीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता की भाषण स्पर्धा में किन्नौर के आहन नेगी ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, कांगड़ा की दक्षयायनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एकल गायन स्पर्धा में सोलन की सोनाक्षी प्रथम जबकि हमीरपुर की शिवांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शॉटपुट स्पर्धा में शिमला जिला के युवराज ने सबसे अधिक 9.34 मीटर गोला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सिरमौर के अल्टमस ने 8.47 मीटर फेंककर द्वितीय जबकि कांगड़ा के अक्षय शर्मा ने 7.22 मीटर गोला फेंककर तृतीय स्थान हासिल किया।