फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Social functions will soon be held in the community hall of Ghumarwin.

Hamirpur (Himachal) News: घुमारवीं के सामुदायिक भवन में जल्द होंगे सामाजिक समारोह

Fri, 28 Nov 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Social functions will soon be held in the community hall of Ghumarwin.
बल्याह पंचायत के घुमारवीं में नव निर्मित सामुदायिक भवन। संवाद
बड़सर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बल्याह के घुमारवीं गांव में अब ग्रामीणों को सामाजिक समारोह आयोजित करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन

अब भवन के प्रागंण में शौचालयों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है, जिसका 70 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए दो माह तक का लक्ष्य तय किया गया है। सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए वर्ष 2019 में बजट जारी हुआ था, लेकिन निजी कारणों के कार्य पूर्ण नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

ऐसे में अब ग्रामीणों की सुविधा के लिए विधायक निधि के तहत नौ लाख रुपये का बजट जारी हुआ है, जिससे कार्य को पूर्ण किया गया है। भवन में दो कमरे, एक बड़ा हाल और शौचालय की व्यवस्था की गई है, जिससे यहां विवाह समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम या किसी भी प्रकार के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को आर्थिक बचत का भी लाभ मिलेगा। इससे पूर्व गांव में सामुदायिक भवन की सुविधा न होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब लोगों को पंचायत में ही भवन की सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed