{"_id":"619d2fadd2efa7220c00bb45","slug":"snacks-store-in-duleda-and-cowshed-burnt-in-thankari-hamirpur-hp-news-sml391180794","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलेड़ा में स्नैक्स का स्टोर, ठनकरी में गोशाला जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलेड़ा में स्नैक्स का स्टोर, ठनकरी में गोशाला जली
विज्ञापन
दुलेड़ा में स्नैक्स स्टोर में लगी आग को बुझाने के बाद उठता धुआं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के साथ लगते दुलेड़ा गांव में एक स्नैक्स स्टोर में अचानक आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया है। स्टोर में रखे एक पेटी पटाखों की आग कहीं इधर-उधर नहीं गई अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। साथ लगते अन्य स्टोरों और मकान को आग लगने से बचा लिया।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे विपन कुमार शर्मा के स्नैक्स स्टोर दुलेड़ा में अचानक आग लग गई। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। उधर लंबलू पंचायत के ठनकरी गांव में एक गोशाला जल गई। इससे गोशाला के अंदर रखी इमारती लकड़ी और तूड़ी जलकर राख हो गई है। दुलेड़ा में प्रभावित को करीब 70 हजार और ठनकरी में करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
दोनों अग्निकांडों पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया है। लीडिंग फायरमैन राजेश ठाकुर ने कहा कि दोनों अग्निकांडों में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विभागीय टीम ने दोनों अग्निकांडों पर काबू पा लिया है। संवाद