फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six students of Neri College passed All India Post Graduate Entrance Examination

Hamirpur (Himachal) News: नेरी महाविद्यालय के छह विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय स्नात्तकोत्तर प्रवेश परीक्षा की उत्तीर्ण

Thu, 12 Sep 2024 08:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 08:25 PM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के छह विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (कृषि) उत्तीर्ण की है। विद्यार्थियों ने अच्छे रैंक प्राप्त करके कॉलेज एवं विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के विद्यार्थी युक्ति पुंडीर ने अनुसूचित जाति वर्ग में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, निखिल कुमार ने नौवां स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही कृतिका कुमारी ने 30वां रैंक, हिमानी राणा ने 36वां स्थान, दीक्षा परमार ने 49वां स्थान व अंकिता शर्मा ने 61 वां स्थान हासिल किया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत अच्छी रैंकिंग प्राप्त करने वाले छात्रों को देश के नामी कृषि संस्थानों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा। इस वर्ष जैव प्रौद्योगिकी विभाग से छह छात्र-छात्राओं ने गेट और आईआईटी जैम की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें से दो छात्र आईआईटी, एक एनआईटी तथा अन्य तीन थापर प्रौद्योगिकी संस्थान पटियाला पंजाब में एम टेक जैव प्रौद्योगिकी में प्रवेश पाया है। विगत 14 वर्षों में जैव प्रौद्योगिकी विभाग के 55 छात्र-छात्राओं में इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण करके देश के नाम में संस्थानों में प्रवेश पाया है। इसी महाविद्यालय के पूर्व छात्र शौर्य शर्मा जिन्होंने नेरी महाविद्यालय से वर्ष 2018-22में बीएससी हॉर्टिकल्चर में पास की और वर्तमान में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त कर एसआरएफ की परीक्षा में फ्लोरीकल्चर विभाग की परीक्षा में भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्रों की उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर चंदेल ने सभी छात्रों को बधाई दी है। वहीं कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ धर्मपाल शर्मा ने नेरी कॉलेज के होनहार छात्रों एवं प्राध्यापकों कोई उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed