फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   six people win corona fight

जिले में बच्ची समेत छह और लोगों ने जीती कोरोना से जंग

Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में रविवार को छह और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। अब जिले में कुल एक्टिव केस 78 रह गए हैं। जबकि, कुल संक्रमित मामलों की संख्या 265 है। फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद प्रशासन ने स्वस्थ हुए इन छह लोगों को होम क्वारंटीन में भेज दिया है। ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित समर्पित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने बताया कि जिले में रविवार शाम तक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 184 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि रविवार को ठीक हुए लोगों में गांव टकरूं डाकघर ग्वालपत्थर उपमंडल नादौन के 47 वर्षीय व्यक्ति, टौणी देवी तहसील की ग्राम पंचायत ऊहल के गांव ननोट की 26 वर्षीय युवती, गांव सम्मू डाकघर तरक्वाड़ी का दस वर्षीय बच्चा, गांव खैरी का 22 वर्षीय युवक, गांव ढोग डाकघर जाहू के 53 वर्षीय व्यक्ति और गांव छनेड़ डाकघर थाना की 9 वर्षीय बच्ची शामिल है। फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन्हें घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed