फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Six Panchayats of Bhoranj will be free from plastic waste

Hamirpur (Himachal) News: प्लास्टिक कचरे से मुक्त होंगी भोरंज की छह पंचायतें

Tue, 13 Aug 2024 06:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
पपलाह पंचायत में एकत्रित किया डेढ़ क्विंटल प्लास्टिक कचरा
विज्ञापन

हर रोज 10-12 किलो प्लास्टिक भरेड़ी बाजार से हो रहा एकत्रित

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल की छह पंचायतें पपलाह में स्थापित मैनेजमेंट यूनिट में प्लास्टिक कचरे को जमा करवाएंगी। इसके लिए पंचायती राज विभाग ने खंड की छह पंचायतों पपलाह, धीरड, धमरोल, गरसाहड, कक्कड और धमरोल को क्लस्टर बनाया है। प्रारंभिक स्तर पर यह कार्य पपलाह पंचायत से शुरू हो गया है।

पपलाह पंचायत के प्रतिनिधि भरेड़ी बाजार की 350 दुकानों से हर रोज 10-12 किलोग्राम प्लास्टिक युक्त कचरा ऑटो रिक्शा में एकत्रित कर रहे हैं। पपलाह पंचायत ने एक सप्ताह में करीब डेढ़ क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर लिया है। इससे अब प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट सुचारू रूप से चालू हो गया है। पंचायत की ओर से करीब 16 लाख की लागत से निर्मित प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट में प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया जा रहा है। पंचायत प्लास्टिक कचरा उठाने के लिए प्रथम स्तर पर भरेड़ी बाजार से प्रति दुकान 25 रुपये और घरों से 15 रुपये लेगी। भोरंज ब्लॉक की 39 पंचायतों में पहला प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट चालू होने से चारों ओर बिखर रहे कचरे से छुटकारा मिलने लगा है। जल्द ही पंचायत प्लास्टिक कचरे की रिसाइकलिंग कर उसे बेच कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। पपलाह पंचायत के प्रधान अंकुश सैनी का कहना है कि प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट चालू कर दी है। पंचायत जल्द ही डेढ़ लाख से डस्टबिन खरीद कर दुकानों व घरों को देगी ताकि क्षेत्र में संपूर्ण स्वच्छता बनी रहे। उन्होंने प्लास्टिक मैनेजमैंट यूनिट लगाने, ऑटो रिक्शा देने में खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के खंड समन्वयक कमल प्रकाश व ब्लॉक समिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन




कोट

खंड विकास अधिकारी भोरंज कुलवंत सिंह का कहना है कि प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट के लगने से पंचायतों में प्लास्टिक कचरे से मुक्ति मिलेगी। इसके लिए छह पंचायतों का क्लस्टर बनाया गया है। इसकी सफलता के बाद अन्य पंचायतों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed