{"_id":"6872b2d4924c1556110b84e7","slug":"six-feet-high-om-installed-in-the-park-tourism-will-get-wings-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-160950-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पार्क में छह फीट ऊंचा ओम स्थापित, पर्यटन को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पार्क में छह फीट ऊंचा ओम स्थापित, पर्यटन को लगेंगे पंख
Sun, 13 Jul 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
पार्क में छह फीट ऊंचे ॐ को किया गया स्थापित। संवाद
रंगस (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत ग्राम पंचायत चौड़ू में स्थित पताजी पत्तन शीघ्र ही पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा। ब्यास नदी के तट पर ग्राम पंचायत के माध्यम से शानदार पार्क बनाया जा रहा है।
बिल्वकालेश्वर महादेव मंदिर के पास पार्क में छह फीट ऊंचे ओम को स्थापित किया गया है। मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत बनाए जा रहे पार्क पर करीब 35 से 40 लाख रुपये की धन राशि खर्च होने का अनुमान है। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। मुख्यद्वार व सुरक्षा दीवार का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब जल्द ही यहां पर बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि पार्क के निर्माण कार्य के पूरा होते ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। उन्होंने ग्राम पंचायत चौडू के जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि इनके सामूहिक सहयोग व प्रयासों से क्षेत्र में एक नया पर्यटन स्थल विकसित होने जा रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स
व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
पार्क का निर्माण कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में पर्यटन को और भी ज्यादा बढ़ावा मिलेगा। यह पार्क पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। इससे व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे न केवल लोगों की धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पार्क को भी चार चांद लगेंगे।