फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sisters tie the thread of love on brothers' wrists

Hamirpur (Himachal) News: बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का धागा

Sun, 10 Aug 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 10 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie the thread of love on brothers' wrists
बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। संवाद - फोटो : जागरूक पाठक
हमीरपुर। भाई-बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्ष, उल्लास और परंपरा पूर्वक मनाया गया। सुबह से घरों में पर्व की तैयारियां होने लगी।
विज्ञापन

खुद सज धजकर बहनों ने भाइयों के लिए आरती की थाल सजाई। इसमें राखियों के साथ हल्दी, चावल, दीपक और मिठाई आदि रखा गया। बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर उनकी आरती उतारी और कलाई पर प्यार का धागा राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
रेशम की डोरी के धागे भले ही कच्चे हों, लेकिन इसके पीछे का स्नेह अटूट और बेहद मजबूत होता है। बहन-भाई के प्यार का प्रतीक इस त्योहार को लेकर घर-घर में व्यापक तैयारियां की गई थीं। सप्ताह भर से पर्व की तैयारियां की जा रहीं थीं। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बाजार में भी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर की छोटी-बड़ी दुकानों से लेकर फुटपाथ तक रंग-बिरंगी राखियों की भरमार नजर आई। महिलाएं भाई के लिए सबसे सुंदर राखी चुनने में व्यस्त दिखीं। कई बहनों ने ऑनलाइन माध्यम से भी राखियों की खरीदारी की है। मिठाइयों की दुकानों में भी दिनभर भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

महिलाओं ने उठाया निशुल्क बस सुविधा का लाभ

रक्षाबंधन के मौके पर बहनों को एचआरटीसी ने निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया। सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक महिलाओं ने बसों में निशुल्क सफर किया। अवकाश होने के कारण सुबह से ही बस अड्डा हमीरपुर सहित बस ठहराव वाली जगहों पर भीड़ रही। महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए रवाना हुईं। हालांकि कई महिलाओं ने सरकारी बसों में भीड़ को देखते हुए निजी बसों का भी सहारा लिया। अवकाश के दिन निजी बस कम संख्या में रूटों पर चलती हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर्व पर निजी बसें भी सामान्य दिनों की भांति सड़कों पर दौड़ीं।

बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। संवाद

बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। संवाद- फोटो : जागरूक पाठक

बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। संवाद

बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते लोग। संवाद- फोटो : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed