फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sir, the 12:40 bus will go to Ropa, I did not get any reply, it has gone for a rally.

सर, रोपा के लिए 12:40 वाली बस जाएगी, जवाब मिला नहीं वह रैली लिए गई है

Fri, 12 Dec 2025 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 12 Dec 2025 05:04 AM IST
विज्ञापन
Sir, the 12:40 bus will go to Ropa, I did not get any reply, it has gone for a rally.
नंदिनी
ग्राउंड रिपोर्ट :
विज्ञापन

सचित्र :
हमीरपुर बस स्टैंड से सवारियों को सुजानपुर, भोटा, नादौन, गलोड़, रोपा और चमारड़ी के लिए करना पड़ा इंतजार
स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एचआरटीसी ने छुट्टी के समय भेजीं स्पेशल बसें


रजनीश महाजन
हमीरपुर। स्थान : बस अड्डा हमीरपुर। समय 12.00 बजे । सर, रोपा के लिए 12.40 बजे वाली बस आज जाएगी, नहीं वह रैली के लिए गई है। अब शाम 5.30 बजे ही जाएगी। इस तरह के कई लोगों ने प्रश्न पूछे और उन्हें एक ही उत्तर मिला, नहीं बस रैली के लिए गई है।
मंडी में रैली के लिए सरकारी बसें भेजने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निजी बसों में भी लोगों की भीड़ दिखाई दी। महिलाएं सरकारी बसों का इंतजार करतीं दिखाई दीं। शायद ही कोई ऐसा रूट होगा जहां जाने के लिए बसें न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ा हो।
विज्ञापन

हमीरपुर बस अड्डे पर यात्री सुजानपुर, भोटा, नादौन, गलोड़ के लिए सरकारी बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। इसके अलावा निजी बसें अपने रूट पर चलीं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सरकारी बसों पर निर्भर लोगों और विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को आधा से एक घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा बुधवार शाम को भी कई बसें अपने रूट पर नहीं भेजी जा सकीं, इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले यात्री

उन्हें रोपा के लिए जाना था, लेकिन 12.40 पर जाने वाली का रूट रद्द होने के कारण उन्हें शाम पांच बजे तक इंतजार करना पड़ेगा। इसके अलावा हमें अन्य रूट की बस लेनी होगी, लेकिन वह कब जाएगी इसके बारे में भी जानकारी नहीं है। - नंदिनी, रोपा


वे करीब 20 मिनट से चमारड़ी की ओर जाने वाली सरकारी बस का इंतजार कर रहे हैं। यह बस 12 बजकर 40 मिनट पर जाएगी, लेकिन बसें रैली के लिए जाने के कारण भरोसा नहीं है कि यह बस आएगी या नहीं। - पुरुषोत्तम सिंह राणा, यात्री चमारड़ी


वे करीब आधे घंटे से अमरोह की ओर जाने वाली सरकारी बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई है। निजी बसों में अधिक भीड़ है। एचआरटीसी प्रबंधन को यात्रियों की परेशानी को समझते हुए बसें भेजनी चाहिए। -प्यार चंद, यात्री, अमरोह


हम भोटा की ओर जाने के लिए सरकारी बस का इंतजार कर रहे हैं। करीब एक घंटा इंतजार करने पर भोटा की ओर जाने वाली आई है। सरकारी बस में महिलाओं को विशेष सुविधा प्रदान की गई है। ऐसे में हम उसका फायदा उठाना चाहते हैं। - पूनम, यात्री, भोटा


जिले से भेजी गई थीं 106 बसें

हमीरपुर जिले से 106 बसें मंडी के लिए भेजी गई हैं। हमीरपुर डिपो के तहत 143 बसें हैं जो 170 रूट कवर करती हैं। बसों के रैली के लिए भेजे जाने के कारण धरातल पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



कोट :

रैली के बसें भेजी गई थीं, लेकिन जो रूट अधिक प्रभावित हुए हैं उन पर स्पेशल बसें भेजी गई हैं ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ये बसें यात्रियों की डिमांड के अनुसार चलाई गई हैं।-राहुल कुमार, आर एम एचआरटीसी हमीरपुर डिपो

नंदिनी

नंदिनी

नंदिनी

नंदिनी

नंदिनी

नंदिनी

नंदिनी

नंदिनी

नंदिनी

नंदिनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed