{"_id":"66af6ddc022f1e51500c8bf8","slug":"show-cause-notice-to-the-secretary-of-jol-sappar-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-132875-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जोल सप्पड़ पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जोल सप्पड़ पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
ड्यूटी से गैर हाजिर रहने का आरोप, एसडीएम ने शुरू की जांच
अढाई सालों में दलीप सिंह को नहीं मिली आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत जोलसप्पड़ के सचिव को बिना अनुमति के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर बीडीओ नादौन ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि आप बिना अनुमति के ड्यूटी से गैर हाजिर रहे हैं। दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण दें अन्यथा एकतरफा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शिकायतकर्ता जोलसप्पड़ पंचायत के गांव सोरड़ के दलीप सिंह हैं। दलीप हिमाचल पथ परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि करीब अढ़ाई वर्ष पूर्व मैंने पंचायत सचिव से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी कि पंचायत में वार्ड वाइज जो विकास कार्य हुए हैं उनकी सूचना उन्हें दी जाए लेकिन अभी भी उन्हें पूरी जानकारी नहीं मिली है।
सूचना न मिलने पर उन्होंने बीडीओ नादौन के पास अपील की। शिकायतकर्ता दलीप सिंह ने कहा कि बीडीओ नादौन ने तीन पेशी डाली लेकिन पंचायत सचिव हाजिर नहीं हुए। आरटीआई के तहत सूचना न मिलने का मामला राज्य सूचना अधिकारी शिमला के पास विचाराधीन है। वहां भी सुनवाई हो रही है। जन सूचना अधिकारी के आदेश पर वर्ष 2022 में मांगी गई सूचना का रिकॉर्ड लेने जब मैं पंचायत घर जोलसप्पड़ में गया तो पंचायत सचिव ने कोई रिकाॅर्ड नहीं दिया। उसके बाद फिर गया तो न तो पंचायत सचिव पंचायतघर में उपस्थित था और न ही उसने फोन उठाया। पंचायत सचिव के व्यवहार के खिलाफ उन्होंने पुलिस और बीडीओ नादौन को भी शिकायत की है। इस संबंध में बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। जोलसप्पड़ पंचायत के सचिव विनय कुमार को बिना अनुमति के ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। इस संबंध में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि जोलसप्पड़ पंचायत के सचिव के खिलाफ शिकायत की जांच की जा रही है। जांच करके डीसी हमीरपुर को भेजी जाएगी।