{"_id":"68fe0baf7e0bcfa41207f09e","slug":"shortage-of-medicines-in-ayurvedic-health-institutions-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-171286-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की कमी
Mon, 27 Oct 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
200 से अधिक जरूरी औषधियों में से 35 का ही स्टॉक बचा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में जरूरी आयुर्वेदिक औषधियों का करीब 70 फीसदी स्टॉक खत्म हो चुका है। इसके चलते मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि कई महीनों से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों का नया स्टॉक ही नहीं पहुंच पाया है।
लिहाजा अस्पतालों में दवाइयों की जितनी खेप उपलब्ध थी, वह भी अब लगभग खत्म होती जा रही है। ऐसे में बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदना मरीजों की मजबूरी बन गया है। मरीजों को बीमारी के मुताबिक चूर्ण, आसव और अरिष्ट, बटी और गुटिका, अवलेह आदि दिया जाता है।
हमीरपुर जिले में जिला आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर, आयुर्वेदिक अस्पताल लंबलू, आयुर्वेदिक अस्पताल कढियार, आयुर्वेदिक अस्पताल बिझड़ी सहित अन्य करीब 76 स्वास्थ्य संस्थानों में काफी मरीज आते हैं। तमाम आयुर्वेदिक स्वास्थ्य संस्थानों में दवाइयों की कमी है। हालांकि इन संस्थानों में दवाइयों की कमी कुछ ही समय से सामने आई हैं, लेकिन अब धीरे-धीरे दवाइयों का स्टॉक करीब खत्म होने के कगार पर है। मरीजों को अस्पतालों से दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं और उन्हें मजबूरन महंगे दामों पर बाजारों से यह दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। आयुष विभाग की तरफ से दवाइयों की आपूर्ति जिला स्तर पर आयुर्वेद विभाग की ओर से की जाती है। उसके बाद दवाइयों का वितरण जिलाभर में संचालित हो रहे आयुर्वेदिक अस्पताल और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों को किया जाता है।
विज्ञापन
कोट
-जरूरी आयुर्वेदिक औषधियों की कमी है। आयुष विभाग को इस बारे में अवगत करवाया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही दवाईयों की आपूर्ति हो जाएगी। -डॉ. बृजनंदन शर्मा, जिला आयुष अधिकारी