फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Shops will remain closed on Saturday, Sunday, people who came for shopping broke the rules

दो शनिवार, रविवार बंद रहेंगी दुकानें, खरीदारी को आए लोगों ने तोड़े नियम

Fri, 04 Jun 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Shops will remain closed on Saturday, Sunday, people who came for shopping broke the rules
हमीरपुर शहर में सामाजिक दूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। समय सुबह के 11 बजकर 33 मिनट हुए हैं। जिला मुख्यालय के बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ी है। यहां न सामाजिक दूरी है और न ही लोग कोरोना वायरस से डर रहे हैं। बेफिक्र होकर लोग खरीदारी और अपने गंतव्य की ओर आवाजाही कर रहे हैं। दुकानों में भीड़ उमड़ी है, लेकिन सामाजिक दूरी के लिए अधिकतर दुकानों के आगे कोई निशान नहीं लगाए गए हैं। शुक्रवार को कर्फ्यू में ढील के पांच घंटे वाले इस सप्ताह की सबसे अधिक भीड़ बाजारों में उमड़ी। क्योंकि दो दिन जरूरी वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानें बंद रहेंगी। इसलिए जिला मुख्यालय की दुकानों में अधिक भीड़ रही और लोग तीन दिन का सामान और सब्जी एक साथ ही थैले में भरकर ले गए।
विज्ञापन

हालांकि, शनिवार और रविवार को भी जरूरी वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन बार- बार बाजार आने से कतराने के चलते भी लोग शुक्रवार को ही खरीदारी कर गए। जिला मुख्यालय में एक बजने के बाद दुकानों के आगे अधिक ग्राहक उमड़े। इसकी कड़ी में शराब ठेकों पर भी दो बजने से दस मिनट पहले भीड़ उमड़ी। एक बजकर 55 मिनट पर गांधी चौक स्थित ठेके की ओर कुछ युवक दौड़े हुए गए और शराब की खरीदारी की। अमर उजाला की टीम ने जब दुकानदारों से बात की तो उन्होंने कहा कि शुक्रवार को अधिक भीड़ रही और लोगों ने खरीदारी भी खूब की।
विज्ञापन

दो दिन की इकट्ठी सब्जी ले गए लोग : ओम
सब्जी विक्रेता हरि ओम का कहना है कि शुक्रवार को अधिक लोग दुकान पर आए। हालांकि, सब्जी की दुकानें शनिवार को भी खुली रहेंगी, लेकिन लोग दो दिन की सब्जी इकट्ठा ही ले गए। इस दौरान कई सब्जी विक्रेता तो एक बजे ही अपनी सब्जी बेचकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को उमड़ी अधिक भीड़ : कपिल
किराना विक्रेता रजनीश कपिल ने कहा कि शुक्रवार को अधिक भीड़ उमड़ी। लोगों ने शेष सप्ताह से अधिक खरीदारी की। दुकान में सामाजिक दूरी का पालन करवाकर सामान दिया जा रहा है। लोग आवश्यक वस्तुओं के लिए भी रोज-रोज बाजार आने से कतरा रहे हैं, इसलिए सप्ताह के अंतिम दो दिनों का सामान शुक्रवार को ही खरीद लिए।

बाजार खुलने का समय बढ़ाए सरकार : मुनीष
मुनीष शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को बाजार में भीड़ उमड़ी। सरकार को ऐसी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब पूरा दिन बाजार को खेल देना चाहिए। क्योंकि कम समय में अधिक भीड़ उमड़ती है। अगर समय अधिक होगा तो भीड़ भी बिखर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed